प्याज काटने पर आंसू क्यों आते हैं, प्याज काटते समय आंसू क्यों आते हैं?

प्याज काटने पर आंसू क्यों आते हैं – प्याज काटते समय न सिर्फ आंखों से पानी आती है बल्कि इससे आंखों में तेज जलन और खुजली भी होने लगती है। दरअसल, यह सब एक एंजाइम की वजह से होता है।

दुनिया भर के किचन में रोजाना तरह-तरह की सब्जियां काटी जाती हैं। इनमें प्याज भी शामिल है। प्याज तो हम सभी जानते हैं। यह एक बहुत ही आम सब्जी है जो हम सभी के घरों में लगभग रोजाना ही इस्तेमाल की जाती है। मुख्य रूप से प्याज का इस्तेमाल सब्जी बनाने, पकौड़े और सलाद आदि बनाने में किया जाता है। प्याज में भी ऐसा गुण होता है, जिसके बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन इसके पीछे का कारण बहुत कम लोग जानते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं प्याज के उस गुण की, जिसे काटते ही हमारी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। आपने खाना बनाने के लिए कटा हुआ प्याज भले ही न काटा हो, लेकिन इसके कारण आपकी आंखें कभी न कभी नम तो जरूर हुई होंगी। ऐसा क्यों होता है आइए जानते हैं…

प्याज काटने पर आंसू क्यों आते हैं (Why Onion Makes Us Cry In Hindi)

प्याज काटते समय न सिर्फ आंखों से पानी निकलता है बल्कि इससे आंखों में तेज जलन और खुजली भी होने लगती है। दरअसल, प्याज में सिन-प्रोपेनेथियल-एस-ऑक्साइड (syn-Propanethial-S-oxide) नामक केमिकल होता है। इस केमिकल की वजह से हमारी आंखों में पानी आ जाता है। यह आंखों की लैक्रिमल ग्रंथियों को प्रभावित करता है, जिस कारण आंखों से आंसू आने लगते हैं।

जापान में इस विषय पर एक शोध भी हो चुका है। इस शोध के अनुसार प्याज काटते समय आँखों में पानी आने का कारण लैक्रिमेट्री-फैक्टर सिंथेज़ एंजाइम होता है। दरअसल, जब हम प्याज को काटते या छीलते हैं तो उसमें मौजूद लैक्रिमेट्री-फैक्टर सिंथेज एंजाइम हवा में मिल जाता है। इसके बाद यह एंजाइम सल्फेनिक एसिड में बदल जाता है और हमारी आंखों में जाने लगता है। इससे आंखों की लैक्रिमल ग्रंथि प्रभावित होती है और आंखों में जलन और आंसू आने लगते हैं। मजे की बात यह है कि आंखों में जलन होने के बाद भी इसके शौकीन लोग इसे खाना नहीं छोड़ते। बल्कि कुछ लोगों को खाने के साथ सलाद के रूप में प्याज की जरूरत जरूर पड़ती है।

प्याज में होते हैं ये गुण

प्याज काटते समय भले ही आंखों से आंसू आ जाते हों, लेकिन इसके उल्टे प्याज में कई गुण भी मौजूद होते हैं। प्याज में विटामिन ए, बी6, सी और ई और कई जरूरी पोषक तत्व जैसे सोडियम, पोटैशियम, आयरन और डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। प्याज से हमें फोलिक एसिड भी मिलता है। वहीं, इन सबके अलावा यह खाने के स्वाद को भी बढ़ाता है।

प्याज को छीलते या काटते समय हमारी आंखों से आंसू बहने लगते हैं, लेकिन ये प्याज हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्याज में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।

बिना रोए प्याज कैसे काटे?

आप प्याज काट लें और आंसू न आएं, ऐसा हो ही नहीं सकता, दरअसल इसमें केमिकल होता हैं, जिससे आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। लेकिन इन उपायों की मदद से आप इस समस्या से बच सकते हैं। अगर आप प्याज काटते वक्त आने वाले आंसू से बचना चाहते हैं तो नीचे दिए गए उपायों को आजमा सकते हैं।

प्याज को पानी के अंदर रखकर काटे ताकि यह केमिकल हवा के जरिए आपकी आंखों तक न पहुंचे। ताजा प्याज का ही प्रयोग करें। आंखों को पूरी तरह ढकने वाला चश्मा पहनकर प्याज काटें।

प्याज काटते समय चाकू पर थोड़ा सा नींबू का रस मलें, इससे प्याज से निकलने वाले रसायन आंखों पर बेअसर हो जाएंगे और आंखों से आंसू नहीं आएंगे।

प्याज को काटने से कुछ देर पहले सिरके में डुबोकर रखें, एक प्याले में थोड़ा पानी लेकर उसमें दो से चार बूंद सिरका डाल दें, अब उसमें प्याज डालकर कुछ देर के लिए रख दें। इससे प्याज (Onion) काटते वक्त आंसू नहीं आएंगे।

प्याज को काटने से पहले 30 से 45 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में छोड़ दें, ऐसा करने से प्याज में मौजूद आंसू पैदा करने वाला कंपाउंड टूट जाएगा और प्याज काटते समय आप रोएंगे नहीं।

सबसे आसान तरीका है कि जब भी आप प्याज काटे तो आंखों पर चश्मा लगा लें। ऐसा करने से प्याज से निकलने वाला केमिकल आपकी आंखों तक नहीं पहुंचेगा और आपके आंसू नहीं बहेंगे।

आप चाहें तो प्याज को काटने से पहले आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से यह हवा में एसिड एंजाइम की मात्रा को कम कर देता है, जिससे आंसू नहीं आएंगे।

अगर आपके पास नींबू या सिरका नहीं है तो बस प्याज को पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए रख दें, ऐसा करने से प्याज में मौजूद रसायन नष्ट हो जाते हैं और आपके आंसू नहीं निकलते हैं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको प्याज काटने पर आंसू क्यों आते हैं (Pyaj Katne Par Aansu Kyu Aate Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख प्याज काटते समय आंसू क्यों आते हैं अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment