वीवो किस देश की कंपनी है? – Vivo Kis Desh Ki Company Hai

Vivo Kaha Ki Company Hai: दुनिया के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में वीवो कंपनी का नाम आता है। इसकी सबसे बड़ी वजह वीवो के स्मार्टफोन्स का अच्छी क्वालिटी के साथ कम कीमत में उपलब्ध होना हैं।

वीवो मोबाइल कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में से एक है, जो मोबाइल के साथ-साथ कई अन्य प्रोडक्ट भी बनाती है। वीवो कंपनी भारत के अलावा 16 देशों में अपने मोबाइल फोन और अन्य प्रोडक्ट बेचती है। भारत में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में कई विदेशी कंपनियां अपने ब्रांड के स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार रही हैं। जिसमें ज्यादातर मोबाइल कंपनियां चाइनीज हैं। आपको बता दें कि भारत का बाजार चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बाजार है।

वीवो के स्मार्टफोन अपने कैमरे और सेल्फी के लिए जाने जाते हैं। आपने भी कभी न कभी वीवो का फोन जरूर इस्तेमाल किया होगा।

इसलिए आज के इस लेख में हम आपको वीवो किस देश की कंपनी है, वीवो का मालिक कौन है आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे।

तो चलिए आज का यह लेख वीवो किस देश की कंपनी है शुरू करते है और जानते है वीवो कंपनी के मालिक कौन है (Vivo Ka Malik Kaun Hai) –

वीवो कहाँ की कंपनी है? (Vivo Kaha Ki Company Hai)

वीवो चाइनीज कंपनी है। इसका हेड क्वार्टर डोंगगुआन चीन में स्थित है। वीवो की पैरेंट कंपनी बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स है। बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स स्मार्टफोन्स के अलावा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बनाती है। इसके अलावा यह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का भी काम करती है। बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक का नाम Duan Yongping है।

इस कंपनी की शुरुआत चीन के डोंगगुआन से हुई थी। वीवो ने अपना कारोबार चीन से शुरू किया और कई देशों में स्थापित किया। आज इसकी गिनती दुनिया की टॉप स्मार्टफोन कंपनी में होती है। अब यह एशिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। आज के समय में इस कंपनी में करीब 12 हजार लोग काम करते हैं।

वीवो कंपनी के मालिक कौन है? (Vivo Ka Malik Kaun Hai)

वीवो कंपनी के मालिक और सीईओ शेन वेई (Shen Wei) है। शेन वेई बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स के फाउंडर हैं। इसी वजह से वे रियलमी, ओप्पो, वनप्लस के भी मालिक है। उन्होंने इस वीवो कंपनी की स्थापना 2009 में की थी। लेकिन इसे गति तब मिली जब इसने एशियाई देशों में अपना कारोबार स्थापित किया और आज यह एशिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। आज के दौर में यह स्मार्टफोन के अलावा मोबाइल एक्सेसरीज, सॉफ्टवेयर और ऑनलाइन सर्विस मुहैया कराती है।

वीवो कंपनी भारत में कब आई? (Vivo Company In India In Hindi)

वीवो ने भारत में अपना कारोबार 2012 में शुरू किया था। शुरुआत में इसे थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। वीवो ने 2015 में आईपीएल में अपना मुख्य स्पॉन्सर देने के बाद आईपीएल को वीवो आईपीएल के नाम से जाना जाने लगा, जिससे इसकी काफी मार्केटिंग हुई और लोगों की जुबान पर वीवो का नाम आ गया।

आईपीएल स्पॉन्सरशिप के 2 साल बाद 2017 से इसके यूनिट्स की बिक्री में काफी इजाफा हुआ। तब से वीवो ने आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा और एशिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन गई है।

वीवो कंपनी और क्या बनाती है?

वीवो कंपनी के सभी यूजर्स को लगता है कि यह कंपनी स्मार्टफोन बनाती है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह कंपनी बहुत कुछ बनाती है। आइए जानते हैं और कौन से प्रोडक्ट वीवो कंपनी बनाती है। वीवो कंपनी – मोबाइल, सॉफ़्टवेयर, गैजेट, ईरफ़ोन आदि भी बनाती है।

वीवो का इतिहास (History Of Vivo In Hindi)

वीवो कंपनी के स्मार्टफोन की दुनिया में आने से पहले यह कंपनी सिर्फ सॉफ्टवेयर और सॉफ्टवेयर आधारित सेवाओं पर ही काम करती थी। 2014 में वीवो कंपनी ने इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों में मोबाइल बेचना शुरू किया। इसके बाद वीवो कंपनी ने 2017 में अपने फोन रूस, श्रीलंका, ताइवान, हांगकांग, ब्रुनेई, मकाऊ, कंबोडिया, लाओस, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों में बेचे।

वीवो ने भारत में अपना कारोबार 2012 में शुरू किया था। वीवो कंपनी ने वीवो एक्स1 लॉन्च किया था जो कुछ खास नहीं चला। लेकिन 2018 से वीवो के स्मार्टफोन इतने लोकप्रिय होंगे कि आज भारत में लाखों लोग वीवो के स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। भारत में असली उपलब्धि तब मिली जब वीवो ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को स्पॉन्सर किया। तब से लेकर आज तक यह कंपनी स्मार्टफोन बेचने के मामले में भारत की टॉप 5 कंपनियों में से एक मानी जाती है।

FAQs For Vivo Kis Desh Ki Company Hai

वीवो किस देश की कंपनी है?
वीवो चीन देश की कंपनी है।

वीवो का मुख्यालय कहाँ है?
वीवो का मुख्यालय डोंगगुआन चीन में स्थित है।

वीवो के मालिक कौन है?
वीवो के मालिक शेन वेई है।

वीवो के सीईओ कौन है?
वीवो के सीईओ शेन वेई है।

भारत में वीवो के सीईओ कौन है?
भारत में वीवो के सीईओ जेरोम चेन है।

वीवो भारत में कब आई?
वीवो भारत में 2012 आई थी।

लेख के बारे में

अब आप जान गए होंगे की वीवो कहाँ की कंपनी है और वीवो का मालिक कौन है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख वीवो किस देश की कंपनी है (Vivo Kaha Ki Company Hai) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment