सुबह खाली पेट करी पत्ते खाने के नुकसान और सुबह खाली पेट कड़ी पत्ता खाने के फायदे

सुबह खाली पेट करी पत्ते खाने के नुकसान – करी पत्ते का उपयोग उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत के व्यंजनों में अधिक किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ता खाने से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। अपने एंटीऑक्सीडेंट, एंटीडायबिटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीट्यूमर गुणों के कारण करी पत्ते का आयुर्वेदिक चिकित्सा में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

करी पत्ता विटामिन सी, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और निकोटिनिक एसिड का अच्छा स्रोत है। इन पत्तियों का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन्हें अपने आहार में शामिल करने के लिए, आप करी पत्तों को वेजटेबल्स, सलाद, परांठे, ओट्स और विभिन्न अन्य व्यंजनों में डालकर पका या बस चबा सकते हैं।

लेकिन जंहा खाली पेट करी पत्ते खाने के फायदे है, वही खाली पेट कड़ी पत्ता खाने के कुछ नुकसान भी है। तो आइये जानते है –

सुबह खाली पेट करी पत्ते खाने के नुकसान (Subah Khali Pet Kari Patte Khane Ke Nuksan In Hindi)

आमतौर पर करी पत्ते का सेवन करने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में या अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

करी पत्ते का अत्यधिक उपयोग निम्न रक्त शर्करा (ब्लड शुगर लो) का कारण बन सकता है। इसमें मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक गुण ब्लड शुगर को कम करते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो सकता है।

गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली मां के लिए करी पत्ते का अधिक सेवन हानिकारक माना जाता है। ऐसे में करी पत्ते का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अधिक मात्रा में करी पत्ते का सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। कई शोधों और अध्ययनों में यह कहा गया है कि खाने में करी पत्ते का अधिक सेवन बालों के लिए हानिकारक होता है।

जिन लोगों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है उन्हें करी पत्ता खाने या इसे त्वचा पर लगाने से एलर्जी या खुजली की समस्या हो सकती है।

जिन लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियों या पौधों से एलर्जी है उन्हें करी पत्ते का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें एलर्जी का अनुभव हो सकता है।

करी पत्ते में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए अधिक करी पत्ते का सेवन करने से पेट में दर्द, सूजन, दस्त या कब्ज की समस्या हो सकती है।

करी पत्ते में सोडियम की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर में सूजन हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

इसलिए एक दिन में बहुत ज्यादा करी पत्ते का सेवन न करें। आप रोजाना 2 ग्राम यानी 8-10 करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा न खाएं। एनीमिया और वजन घटाने में करी पत्ते का सेवन फायदेमंद है। यह त्वचा और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।

सुबह खाली पेट कड़ी पत्ता खाने के फायदे (Subah Khali Pet Kadi Patta Khane Ke Fayde In Hindi)

आयुर्वेद में अच्छे पाचन तंत्र के लिए करी पत्ता खाने की सलाह दी जाती है। करी पत्ता पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है और इसके सेवन से गैस, एसिडिटी और सूजन जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। ये पत्तियां पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करने में सहायक होती हैं। इसलिए सुबह खाली पेट 4 से 5 करी पत्ते चबा सकते हैं। करी पत्ते का इस्तेमाल आप खाना बनाने में भी कर सकते हैं।

बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन बालों को आंतरिक रूप से पोषण की भी जरूरत होती है। ऐसे में करी पत्ता काम आता है। करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। सुबह नाश्ते से आधा घंटा पहले खाली पेट कुछ करी पत्ते चबाएं।

मोटापा एक ऐसी समस्या है जिसके लिए लोग क्या-क्या प्रयास नहीं करते। लेकिन, कभी-कभी बस कुछ छोटे बदलाव भी बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। करी पत्ता कुछ इस तरह होता है की इन्हें आहार में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

अगर आपको मॉर्निंग सिकनेस यानी सुबह उठने के बाद थकान, जी मिचलाना या उल्टी महसूस होती है तो करी पत्ते का सेवन किया जा सकता है। इन पत्तियों को खाने से मॉर्निंग सिकनेस से राहत मिलती है। मतली से बचने के लिए आप यात्रा के दौरान इन्हें अपने साथ भी ले जा सकते हैं।

मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी करी पत्ता खाया जा सकता है। इन पत्तियों को चबाने से दांतों से बैक्टीरिया दूर होते हैं, दांतों में सड़न नहीं होती और ये पत्तियां कीटाणुनाशक के रूप में काम करती हैं। करी पत्ता कई टूथपेस्ट में भी पाया जाता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सुबह खाली पेट करी पत्ते खाने के नुकसान और सुबह खाली पेट कड़ी पत्ता खाने के फायदे के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सुबह खाली पेट करी पत्ते खाने के नुकसान और फायदे अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment