सांड को रोटी खिलाने से क्या होता है, गाय को रोटी खिलाने से क्या होता है

सांड को रोटी खिलाने से क्या होता है – ज्योतिष शास्त्र में जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है की इन उपायों को करने से जीवन में आने वाली परेशानियों पर काबू पाया जा सकता है। हालाँकि, उन उपायों को इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है जिनसे किसी को कोई नुकसान नहीं हो रहा हो। इसलिए आप ऐसे उपायों को आजमा सकते है।

इसलिए आज के इस लेख में हम आपको सांड को रोटी खिलाने से क्या होता है, गाय को रोटी खिलाने से क्या होता है सांड का रंभाना शुभ या अशुभ आदि के बारे में जानकारी देने वाले है।

सांड को रोटी खिलाने से क्या होता है (Sand Ko Roti Khilane Se Kya Hota Hai)

सांड को रोटी खिलाने से बहुत लाभ मिलता है। नंदी की मूर्ति भगवान शिव के मंदिर में तो आपने देखी ही होगी, जिसे आम भाषा में सांड कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सांड भगवान शिव का प्रिय है। इसलिए यदि आप सांड की सेवा और पूजा करते हैं, तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

ऐसा माना जाता है कि यदि आप किसी सांड को रोटी खिलाते हैं, तो इससे भगवान शिव आप पर प्रसन्न होते हैं, और आपको भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए सांड को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है।

इससे आपके जीवन की छोटी-मोटी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। जिस प्रकार आप गौ माता को रोटी खिलाते हैं। इसी तरह आप भगवान शिव के प्रिय सांड को भी रोटी खिला सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

गाय को रोटी खिलाने से क्या होता है (Gaay Ko Roti Khilane Se Kya Hota Hai)

अगर किसी की कुंडली में शनि या राहु-केतु जैसे ग्रहों के दोष हैं तो घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाने के अलावा आखिरी रोटी कुत्तों को खिलाएं। मान्यता है कि कुत्ते को रोटी खिलाने से ग्रह शांत होते हैं और दोष का प्रभाव कम होता है।

अगर लड़ाई-झगड़े और मनमुटाव रहता हो तो पारिवारिक शांति के लिए रोज सुबह पहली रोटी गाय को खिलाएं। माना जाता है कि इससे बार-बार होने वाले झगडे समाप्त हो जाते हैं। गौ माता को रोटी खिलाने कराने से घर में सुख-शांति आती है और देवता भी प्रसन्न रहते हैं।

अगर घर में आर्थिक तंगी है तो सुबह बनाई गई पहली रोटी अलग से निकाल लें। ज्योतिष के अनुसार, यदि आप इस रोटी के चार टुकड़े करते हैं, एक गाय को, दूसरा कुत्ते को, तीसरा कौवे को और आखिरी टुकड़ा चौराहे पर रख देते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

अगर आपकी कुंडली में सूर्य दोष है तो आपको नियमित रूप से रसोई में बनी पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। रोटी गेहूं के आटे की बनानी चाहिए।

अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है तो गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं।
यदि कुंडली में बुध ग्रह नीच का है या कमजोर है तो आपको गाय को रोटी के साथ हरी सब्जियां खिलानी चाहिए।

यदि बृहस्पति कमजोर है तो गाय को रोटी, गुड़ और चना खिलाना चाहिए। यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपको गाय को रोटी और पानी दोनों खिलाना चाहिए।

राहु की महादशा को कम करने के लिए गाय को काली दाल के साथ रोटी खाने के लिए दें। केतु ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद तिल और गेहूं के आटे से बनी रोटी खाएं।

शनि ग्रह को शांत करने के लिए हर शनिवार को गाय को पालक के साथ घी लगी रोटी खिलाएं।

जो व्यक्ति प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाता है उसकी वर्तमान पीढ़ियों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी पुण्य प्राप्त होता है और वे दुख-दर्द से बच जाते हैं। गाय को रोटी खिलाने से पहले उसे बैठाने का प्रयास करें क्योंकि बैठी हुई गाय को रोटी खिलाने से अधिक लाभ मिलता है।

सांड का रंभाना शुभ या अशुभ (Sand Ka Rambhana Shubh Ya Ashubh)

यदि कोई सांड घर के पास आकर रंभाता है तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि यह घटना घटित होती है तो आपके भावी जीवन में कोई परेशानी आने वाली है। ये घटना आपके लिए दर्दनाक हो सकती है, इसलिए सांड का रंभाना अशुभ हो सकता है।

सांड को गुड़ खिलाने के फायदे (Sand Ko Gud Khilane Ke Fayde)

कड़ी मेहनत करने के बाद सफलता नहीं मिलने पर सांड गुड़ खिलाया जाता है। तब जीवन में सफलता आना शुरू हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि रविवार के दिन सांड को गुड़ और गेहूं खिलाना चाहिए। इससे आपके जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं, और आपको सफलता प्राप्त होती है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सांड को रोटी खिलाने से क्या होता है, गाय को रोटी खिलाने से क्या होता है, सांड का रंभाना शुभ होता है या अशुभ आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सांड को रोटी खिलाने से क्या होता है अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment