सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होती है – मांसाहारी और शाकाहारी दोनों के लिए

Sabse Jyada Protein Kisme Hota Hai – स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। शरीर में प्रोटीन की कमी से भारी नुकसान हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अगर आप प्रोटीन का सेवन कम करते हैं तो ताकत में भारी कमी आती है। इससे शरीर पतला हो जाता है और कमजोरी आने लगती है। इसलिए, आहार में प्रोटीन खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

ज्यादातर लोग अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत मानकर खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन नहीं होता है।

आज के इस लेख में हम आपको सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होती है, सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है शाकाहारी आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है (Sabse Jyada Protein Kisme Hota Hai In Hindi)

सबसे ज्यादा प्रोटीन चिकन में होता है। 1 कप चिकन नेक में 44.07 ग्राम प्रोटीन होता है। जो किसी भी अन्य फूड से कहीं अधिक है।

सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है वेजीटेरियन (Sabse Jyada Protein Kisme Hota Hai Vegetarian)

वेजीटेरियन यानी शाकाहारी में गुलाबी बीन्स (पिंक बीन्स) में सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। यह राजमा जैसा दिखता है। इसके एक कप से 44.02 ग्राम प्रोटीन आपूर्ति होती है।

सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है लिस्ट (Sabse Jyada Protein Kisme Hota Hai List In Hindi)

1) येलोटेल मछली

येलोटेल मछली के 0.5 फिलेट मांस में 43.32 ग्राम प्रोटीन होता है। जो कि काफी ज्यादा है।

2) ब्लैक बीन्स

ब्लैक बीन्स की 1 कप मात्रा में 41.9 ग्राम प्रोटीन होता है। जिसे खाकर कोई भी व्यक्ति अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकता है।

3) पनीर

पनीर प्रोटीन युक्त भोजन है। अगर आप अंडे नहीं खा सकते है तो आप पनीर का विकल्प चुन सकते हैं। पनीर में प्रोटीन अधिक और कैलोरी कम होती है। इसके अलावा यह आसानी से उपलब्ध होने वाला भोजन है। यह प्रोटीन के अन्य स्रोतों की तुलना में सस्ता भी है। एक औंस पनीर में 14 ग्राम प्रोटीन होता है, जो अंडे से अधिक है।

4) दालें

शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत दालें हैं। सभी दालों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। दालों को प्रोटीन का उच्च स्रोत कहा जाता है। अरहर दाल में सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा राजमा और काली बीन्स में भी प्रोटीन पाया जाता है।

5) ब्रोकोली

ब्रोकली में भरपूर पोषण होता है. इसमें विटामिन के, सी, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। अगर हम इसकी तुलना अन्य सब्जियों से करें तो इसमें प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक होती है। एक कप ब्रोकली में 3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

6) अंडा

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। आपको हर दिन अपने आहार में कम से कम एक अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे में विटामिन डी, बी-12 और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए अंडे खाने की भी सलाह दी जाती है।

7) सोयाबीन

अगर आप शाकाहारी है तो सोयाबीन भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। आप सोयाबीन से अपनी दैनिक प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। लगभग 100 ग्राम सोयाबीन में 36.9 ग्राम प्रोटीन होता है।

8) दूध

दूध में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध बच्चों के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है। आपको दिन में 1-2 गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। 100 ग्राम दूध में लगभग 3.6 ग्राम प्रोटीन होता है। रोजाना दूध पीने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है।

9) मूंगफली

अक्सर लोग सर्दियों में मूंगफली खाना पसंद करते हैं, लेकिन प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप मूंगफली का इस्तेमाल पूरे साल भर कर सकते हैं। मूंगफली में अच्छी मात्रा में कैलोरी, विटामिन और प्रोटीन मौजूद होते हैं। मूंगफली शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करती है। 100 ग्राम मूंगफली से 20.2 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

10) सूखे मेवे

सूखे मेवे आपके शरीर में कई विटामिन और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप काजू और बादाम भी खा सकते हैं। वैसे तो सभी सूखे मेवों में प्रोटीन होता है लेकिन काजू में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। काजू को आप स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं।

11) मछली

समुद्री भोजन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन के लिए मछली को आहार में शामिल किया जा सकता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा मछली में और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.

12) मीट

नॉनवेज में चिकन और मटन दोनों में ही हाई प्रोटीन होता है। आप चाहे किसी भी तरह का मांस खाएं, आपको भरपूर प्रोटीन मिलेगा। लगभग 100 ग्राम मांस में 22.2 ग्राम प्रोटीन होता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सबसे ज्यादा प्रोटीन किस चीज में होता है, सबसे ज्यादा प्रोटीन किस चीज में पाया जाता है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होती है (Sabse Jyada Protein Kisme Hota Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।

Leave a Comment