ऑक्टोपस को हिंदी में क्या कहते हैं, ऑक्टोपस इन हिंदी – Octopus Ko Hindi Me Kya Kehte Hain

Octopus In Hindi Name: दुनिया में हजारों-लाखों जीव-जंतु हैं। उनमें से कुछ तो इतने अजीब हैं कि उन्हें देखकर हैरानी होती है। ऑक्टोपस भी उन्ही में से एक है। यह एक समुद्री जीव हैं, जो समुद्र की गहराई में या समुद्री तट पर रहते हैं और सुबह-शाम भोजन की तलाश में समुद्र के ऊपरी हिस्से में आ जाते हैं।

ऑक्टोपस की दो-चार नहीं बल्कि लगभग 300 प्रजातियां हैं और ये दुनिया के हर महासागर में पाए जाते हैं। ऑक्टोपस के शरीर में हड्डी नहीं होती है, जिससे यह अपने आप को ‘सीप’ की तरह बंद कर लेता है, अर्थात यह अपने शरीर को समेटकर छोटा हो जाता है। ऑक्टोपस के 9 दिमाग होते हैं और 3 दिल होते हैं।

लेकिन क्या आप जानते है ऑक्टोपस को हिंदी में क्या कहते हैं। अगर नहीं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े, क्योकि आज के इस लेख में हम आपको ऑक्टोपस को हिंदी में क्या बोलते हैं के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है ऑक्टोपस इन हिंदी नेम (Octopus Ko Hindi Me Kya Kehte Hain) –

ऑक्टोपस का मतलब हिंदी में क्या होता है (Octopus Meaning In Hindi)

ऑक्टोपस का मतलब हिंदी में अष्टबाहु (अष्टभुजी) होता है।

ऑक्टोपस को हिंदी में क्या कहते हैं (Octopus Ko Hindi Me Kya Bolte Hain)

ऑक्टोपस को हिंदी में अष्टबाहु (अष्टभुजी) कहते है। इसे अष्टबाहु कहने का कारण यह है की इसकी आठ लचीली भुजाएँ होती हैं। ऑक्टोपस की आठ लचीली भुजाएँ होती हैं, जिस कारण इसे अष्टबाहु (Ashtabahu) कहते हैं। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि जब यह बहुत भूखा होता है तो अपनी ही भुजाओं को खा जाता है।

ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं, जिनमें से दो खून पहुंचाने का काम करते हैं और तीसरा उस खून को शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंचाने का काम करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनके खून का रंग नीला होता है। दरअसल, इनके खून में कॉपर की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण इनके खून का रंग नीला हो जाता है।

ऑक्टोपस का जीवन काल बहुत कम होता है। इनकी कुछ प्रजातियाँ केवल छह महीने तक जीवित रहती हैं, जबकि कुछ पाँच साल तक जीवित रहती हैं। हालाँकि इनका दिमाग बहुत तेज़ होता है, क्योंकि इनके पास एक या दो नहीं बल्कि पूरे नौ दिमाग होते हैं।

ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियाँ बहुत जहरीली होती हैं। इतने जहरीले कि अगर ये किसी इंसान को एक बार काट लें तो उसकी मौत भी हो सकती है। यही कारण है कि कुछ वैज्ञानिक उसे समुद्र की गहराई का राक्षस भी कहते हैं।

ऑक्टोपस की संरचना (Octopus Structure In Hindi)

अष्टबाहु का नरम, कोमल, गोलाकार या अंडाकार शरीर दस सेंटीमीटर से लेकर लगभग बीस-पचीस फीट तक लंबा हो सकता है। इसकी आठ लचीली भुजाएँ होती हैं जिनमें अवृंत चूषक (Sessile Suckers) की दो पंक्तियाँ ऊपर अंदर की ओर होती हैं। इन बाहुओं की मदद से यह पानी में तैरता है अपना बचाव करता है या शिकार को पकड़ता है। यह एक मांसाहारी जानवर है, और कई देशों में इसे खाया भी जाता है।

ऑक्टोपस के बारे में (Information About Octopus In Hindi)

ऑक्टोपस मोलस्का परिवार का सदस्य है। मोलस्का परिवार के अन्य सदस्यों में घोंघे, सीप, शंख आदि शामिल हैं। ऑक्टोपस की 300 से अधिक प्रजातियां धरती पर पाई जाती हैं और ये सभी बड़े महासागरों व झीलों में पाई जाती हैं। ऑक्टोपस आठ भुजाओं वाला जीव है और इनकी भुजाएं सिर से जुड़ी होती हैं, जिसकी मदद से ये अपने शिकार को पकड़ने में ज्यादा सक्षम होते हैं।

ऑक्टोपस को अक्सर आठ भुजाओं बांह वाल जिव कहा जाता है, लेकिन वास्तव में ऑक्टोपस की 6 भुजाएं और 2 पैर होते हैं। ऑक्टोपस का रंग और आकार उनके पर्यावरण से निर्धारित होता है। ठंडे पानी में रहने वाले ऑक्टोपस गर्म पानी में रहने वालों की तुलना में बहुत बड़े होते हैं। ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं जिनमें से दो दिल खून की आपूर्ति करने का कार्य करते हैं और तीसरा दिल उस खून को बॉडी के सभी अंगों तक पहुंचाने का कार्य करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑक्टोपस के खून का रंग नीला होता है। दरअसल गहरे समुद्र में जीवित रहने के लिए इनके खून में कॉपर की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण इनके खून का रंग नीला हो जाता है। ऑक्टोपस के नीले रक्त में हीमोसायनिन नामक कॉपर-आयरन युक्त प्रोटीन पाया जाता है। यह प्रोटीन ऑक्टोपस के शरीर को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में मदद करता है।

FAQs

ऑक्टोपस को हिंदी में क्या कहते है?
ऑक्टोपस को हिंदी में अष्टबाहु कहते है।

ऑक्टोपस को हिंदी में क्या बोला जाता हैं?
ऑक्टोपस को हिंदी में अष्टबाहु बोला जाता हैं।

ऑक्टोपस एक मछली है?
यह एक समुद्री मोलस्क है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको ऑक्टोपस को हिंदी में क्या कहते हैं (Octopus Ko Hindi Me Kya Kehte Hain) के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा ऑक्टोपस की संरचना के बारे में भी बताया है, हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख ऑक्टोपस को हिंदी में क्या बोलते हैं अच्छा लगा है तो इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment