कपूर ठंडा होता है या गरम, कपूर की तासीर ठंडी होती है या गर्म

कपूर ठंडा होता है या गरम – कपूर का प्रयोग लगभग हर घर में किया जाता है। इसका प्रयोग विशेष रूप से पूजा-पाठ में किया जाता है। पूजा समाप्त होने के बाद आरती के समय कपूर की आवश्यकता सभी जानते हैं। कपूर सिर्फ फैक्ट्रियों में ही नहीं बनता, बल्कि पेड़ों पर भी उगता है।

कपूर का उपयोग आमतौर पर घरों में मंदिरों में दीपक जलाने और भगवान की आरती करने के लिए किया जाता है। कपूर को वास्तु में भी बहुत शुभ माना जाता है। इसमें नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की शक्ति भी होती है। ज्योतिष शास्त्र में भी कपूर के कई फायदों को बारे में बताया गया है।

आज के इस लेख में हम आपको कपूर ठंडा होता है या गरम, कपूर की तासीर ठंडी होती है या गर्म के बारे में जानकरी देने वाले है। तो आइये जानते है –

कपूर ठंडा होता है या गरम (कपूर की तासीर ठंडी होती है या गर्म)

कपूर की तासीर ठंडी होती है। आप अपनी जेब में अगर कपूर रखते हैं तो इससे आपका मन सदैव शांत रहता है। और आप जानते ही है की शांत मन से किया गया हर काम सफल होता है और सफलता मिलने पर खुशी भी मिलती है।

यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष, सर्प दोष या राहु-केतु दोष है तो भी आपको कपूर अपने पास रखना चाहिए। रुमाल में कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा बांधकर अपने पर्स या कपड़े की जेब में रखें। ऐसा करने से इन दोषों का प्रभाव भी कम हो जाता है और अगर आप पर कोई आर्थिक संकट है तो वह भी दूर हो जाता है।

घर में कपूर जलाने के फायदे (Ghar Me Kapoor Jalane Ke Fayde)

घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। इसे जलाने की सुगंध से हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया मर जाते हैं। शाम के समय किसी मिट्टी के बर्तन में कपूर जलाना चाहिए और उसका धुआं पूरे घर में फैलाना चाहिए। ऐसा करने से ही घर के सभी दोष समाप्त हो जाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र की माने तो घर में कपूर जलाने से पितृ दोष भी दूर हो जाता है। साथ ही घर पर बुरी नजर का असर कम होता है और रिश्तों में मधुरता आती है।

विज्ञान की माने तो घर के कपूर अंदर जलाने से हानिकारक (दूषित) बैक्टीरिया व प्रदूषण से राहत मिलती है। कपूर के धुएं से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। घर में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर कई तरह से फायदेमंद होता है। यह हवा को शुद्ध करता है और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

कपूर के चमत्कारी टोटके (Kapoor Ke Chamatkari Totke)

अनुसार पूजा में कपूर जलाने से देवी-देवता जल्द प्रसन्न रहते हैं, साथ ही साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि सदियों से लोग सुबह-शाम भगवान की पूजा में कपूर से आरती करना नहीं भूलते।

न सिर्फ विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा के लिए बल्कि ज्योतिषीय उपायों के लिए भी कपूर को बहुत शुभ और प्रभावी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन अपने घर में कपूर जलाता है तो उसकी कुंडली में मौजूद पितृ दोष और काल सर्प दोष से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगी हुई है तो इसे दूर करने के लिए कपूर का उपाय बहुत कारगर साबित होता है। जिस व्यक्ति को बुरी नजर लगी हो उसे सिर से पैर तक तीन बार कपूर को उतारकरजमीन पर रखकर जला देना चाहिए। ध्यान रखें कि इसे किसी बर्तन या किसी अन्य चीज पर रखकर न जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति की नजर का दोष जल्द ही दूर हो जाता है।

अगर आपके घर में कोई छोटा बच्चा है और अक्सर वो चौंककर उठ जाता है या उसे या फिर उसे किसी अन्य व्यक्ति को बुरे सपने आते रहते हैं तो आपको उस कमरे में रोज सुबह-शाम कपूर जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कपूर के इस उपाय को करने से कमरे में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और व्यक्ति को बुरे सपने नहीं आते।

अगर आप काफी मेहनत के बाद भी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको एक बार कपूर का उपाय जरूर आजमाना चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति शुक्रवार के दिन गुलाब के फूल पर कपूर रखकर उसे देवी लक्ष्मी या अपनी प्रिय देवी के लिए जलाता है, तो उसे जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं मिलती हैं और घर में हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको कपूर ठंडा होता है या गरम, कपूर की तासीर ठंडी होती है या गर्म आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख कपूर ठंडा होता है या गरम (Kapoor Thanda Hota Hai Ya Garam) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment