एक खरगोश के कितने दांत होते हैं (एक खरगोश के मुंह में कितने दांत होते हैं) – Ek Kahrgosh Ke Munh Mein Kitne Dant Hote Hain)

एक खरगोश के कितने दांत होते हैं – खरगोश के बारे में हमने हमेशा कहानियों में सुना है। आप कई बार चिड़ियाघर गए होंगे और खरगोश को देखा होगा। भारत के ग्रामीण इलाकों में खरगोशों को इंसानों के साथ रहते हुए देखा जाता है। खरगोश और कछुए की कहानी में उसे आलसी बताया गया है, क्योंकि प्रतियोगिता की शुरुआत में खरगोश तेजी से दौड़ता है और फिर सो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरगोश आलसी नहीं होता बल्कि उसकी यही खास बात होती है। वह पूरे दिन में 18 छोटी झपकियाँ लेता है। ख़तरे का आभास होते ही वह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ पड़ता है। तो आइये अब जानते है –

एक खरगोश के कितने दांत होते हैं (Ek Kahrgosh Ke Kitne Dant Hote Hai)

एक खरगोश के 28 दांत होते हैं, खरगोश के सामने के दो दांत उसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। इन्हीं दांतों से वह गाजर को बहुत तेजी से चबाता है। हालाँकि खरगोश एक शाकाहारी प्राणी हैं।

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि उनके दांत जीवन भर बढ़ते रहते हैं। हाँ, प्रति सप्ताह औसतन 3 मिमी. उनके दांत बढ़ते हैं, इसलिए हर तीन सप्ताह में इनके दातों की ट्रिमिंग जरूरी है। खरगोश के दांतों की ट्रिमिंग किसी तार या नेलकटर की सहायता से की जा सकती है।

खरगोश एक शाकाहारी जानवर है। इसका मुख्य भोजन घास, फल, सब्जियाँ और पत्तियाँ हैं। कई पौधों की पत्तियाँ कांटेदार होती हैं या कुछ की पत्तियों पर कोई रसायन होता है, जो इन शाकाहारी जीवों के दांतों को इस तरह कमजोर कर देता है कि वे अपना भोजन नहीं खा पाते हैं और अंततः इनकी मौत हो जाती हैं।

लेकिन इन सफेद और मुलायम खरगोशों को ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता, क्योंकि इनके नुकीले दांत अद्भुत होते हैं। इन नुकीले दांतों से ये अपना खाना आसानी से खा लेते हैं।

खरगोश की उम्र 8 साल तक होती है। ये एक बार में 4 से 12 बच्चों को जन्म दे सकतेहैं। इनके कान एंटीना की तरह काम करते हैं। वे एक साथ दो दिशाओं से आने वाली आवाजें सुन सकते हैं। खरगोश के दांत हमेशा बढ़ते रहते हैं, इसलिए उन्हें हमेशा कुछ न कुछ कुतरते रहना पड़ता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको एक खरगोश के दांत कितने होते हैं (Ek Kahrgosh Ke Dant Kitne Hote Hain) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख एक खरगोश के मुंह में कितने दांत होते हैं (Ek Kahrgosh Ke Munh Mein Kitne Dant Hote Hain) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment