मार्च में सूर्य और शनि समेत 5 ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव, इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ और तरक्की

मार्च माह (March Month) में सूर्य और शुक्र सहित कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला रहा है। ऐसी ग्रह स्थितियों के बीच मार्च महीना 6 राशियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। आइए जानते हैं मार्च महीने में ग्रहों की ऐसी स्थिति से इन राशियों को क्या लाभ मिलने वाला है –

वृषभ राशि

फरवरी माह में ग्रहों के परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को कई लाभ मिलने वाले हैं। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और पूरे महीने आपको कई शुभ आश्चर्य भी मिलेंगे। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताने के अवसर मिलेंगे और कोई शुभ व मांगलिक आयोजन भी हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे वे पढ़ाई पर ध्यान देंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में जीत हासिल करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोग जो नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मार्च के महीने में अच्छी आय वाला प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे उनके करियर में संतुष्टि मिलेगी। धन कमाने के लिए आप जो प्रयास कर रहे हैं वह सफल होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

कर्क राशि

मार्च माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वाले लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। जो लोग उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी होगी और आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत होगा। मार्च के महीने में आपका मन लाभ के साथ-साथ कई तरह के निवेशों की ओर आकर्षित होगा, जिसमें आपको लाभ भी मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए मार्च का महीना बहुत अच्छा रहेगा, इस महीने वे किसी रिश्ते में बंध सकते हैं। कुछ अनुभवी लोगों से मुलाकात से आप अपनी कार्यशैली में सुधार लाएंगे। सरकारी अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों से आपको सहयोग मिलेगा, जिससे आपको अपने काम में लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि

मार्च महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते सिंह राशि के लोगों को भाग्य का सहयोग मिलेगा और जीवन के हर पहलू में प्रगति होगी। अगर आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो इस महीने आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा और पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। यदि आपके परिवार का कोई सदस्य विवाह योग्य है तो इस माह विवाह संपन्न हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और धन कमाने के नए रास्ते भी बनेंगे। इस माह में बुध के प्रभाव से किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, ये यात्राएं भाग्यशाली और आनंददायक रहेंगी।

कन्या राशि

मार्च में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में चल रही बाधाएं दूर होंगी और आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। परिवार का हर कदम पर सहयोग मिलेगा और घरेलू माहौल भी अच्छा रहेगा। शुक्र के शुभ प्रभाव से आप सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपकी सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि होगी। इस महीने आपके बच्चे भी भाग्यशाली रहेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। सूर्य के प्रभाव से नौकरीपेशा जातकों के करियर में अच्छी वृद्धि होगी और आय के साथ-साथ आपके प्रभाव में भी अच्छी वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा, पूजा-पाठ के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

मार्च माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि वाले लोगों का सर्वांगीण विकास होगा। आप अपने कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे और आपको अपने निवेश का भी अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप कोई जमीन या वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस महीने आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग इस माह कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों से संबंध भी मजबूत रहेंगे। इस महीने आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद हैं तो वह इस माह दूर हो सकते हैं और आपसी रिश्तों में भी प्यार बना रहेगा।

कुंभ राशि

मार्च में ग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते इस राशि के लोग सभी समस्याओं का डटकर सामना करेंगे और सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने में भी सक्षम होंगे। व्यापारियों को इस महीने व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा और आपके द्वारा शुरू की गई व्यावसायिक योजनाएं भी पूरी होंगी। नौकरीपेशा लोग भी इस महीने पार्ट टाइम काम कर सकते हैं और आपको आय के नए स्रोत मिलने की भी उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इस महीने शुभ परिणाम मिलेंगे, जिससे परिवार का नाम रोशन होगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आप दैनिक कार्यों में ऊर्जावान रहेंगे और सभी कार्य पूर्ण करेंगे। मंगल के प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी और पुराने कर्जों से भी मुक्ति मिल सकती है।

Leave a Comment