छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए, छिपकली गिरने के शुभ और अशुभ संकेत

छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए – आपने घर की दीवारों पर छिपकलियां तो जरूर देखी होंगी। कभी-कभी यह अचानक दीवार से गिर जाती है। अगर संयोगवश यह आपके शरीर पर गिर जाए तो मन में कई तरह की शंकाएं पैदा होने लगती हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में –

छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए (Chhipkali Girne Ke Baad Kya Karna Chahiye)

घर में छिपकलियों का दिखना बहुत आम बात है। सफाई करते समय अक्सर छिपकलियां गिर जाती हैं। यह व्यक्ति के जीवन पर वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही तरह से प्रभाव डालता है।

वैज्ञानिक दृष्टि से –

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो अचानक आपके ऊपर गिरी छिपकली आपको बीमार कर सकती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह बात साबित हो चुकी है कि छिपकली का शरीर पर गिरना खतरनाक होता है। इससे बीमारी होने की संभावना रहती है। इसका कारण यह है कि छिपकलियां ‘कॉर्डेटा समूह’ के ‘फ़ाइलम’ वर्ग की जीव हैं। इस वर्ग के कुछ जीव अपने शरीर में उत्पन्न जहर (यूरिक एसिड) को अपनी त्वचा पर जमा कर लेते हैं। इससे वे सुरक्षित भी रहते हैं।

जब भी छिपकली किसी के शरीर पर गिरती है तो वह उसकी त्वचा पर अपना जहर छोड़ देती है। यही जहर बाद में रोमछिद्रों के जरिए शरीर में प्रवेश कर घाव का रूप ले लेता है। इसीलिए कहा जाता है कि अगर शरीर पर छिपकली गिरे तो नहाना चाहिए। इस संदर्भ में कई स्थानों पर पूजा का भी प्रावधान है।

पूजा में तुलसी के पत्ते का होना अनिवार्य है। इसका कारण यह है कि तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। प्रसाद के रूप में तुलसी का सेवन करने से घाव होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

धार्मिक दृष्टि से –

धार्मिक दृष्टि से यह शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। छिपकली गिरने पर अगर आप ये काम करेंगे तो आपको जरूर फायदा होगा।

अगर अचानक आपके ऊपर छिपकली गिर जाए तो तुरंत स्नान कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो त्वचा संबंधी रोग आपको घेर सकते हैं। यह आपको बहुत बीमार कर सकता है।

धार्मिक दृष्टि से यदि छिपकली अचानक गिर जाए तो तुरंत स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करके तुलसी के पत्ते चढ़ाने चाहिए। यह शुभ फल देता है।

धार्मिक दृष्टि से शरीर पर छिपकली का गिरना प्रसिद्धि और धन प्राप्ति का संकेत देता है। छिपकली गिरने पर दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

जब भी शरीर पर छिपकली गिरे तो स्नान करने के साथ-साथ ओम नम: शांते प्रशांते ओम हीं हीं सर्व क्रोध प्रशमनी स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए।

छिपकली गिरने के शुभ और अशुभ संकेत

शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली का गिरना भी कुछ शुभ और अशुभ संकेत देता है।

कुंडली के अनुसार शरीर पर छिपकली का गिरना धन लाभ और सम्मान का संकेत देता है। यदि माथे पर छिपकली गिरे तो धन प्राप्ति का संकेत मिलता है।

नाक पर छिपकली गिरना इस बात का संकेत देता है कि आपकी किस्मत जल्द ही बदलने वाली है। यदि आपके बाएं गाल पर छिपकली गिरे तो आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। वहीं, अगर दाहिने गाल पर छिपकली गिरे तो व्यक्ति की उम्र बढ़ती है।

नाक पर छिपकली गिरना इस बात का संकेत देता है कि आपकी किस्मत जल्द ही बदलने वाली है। यदि आपके बाएं गाल पर छिपकली गिरे तो आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। वहीं, अगर दाहिने गाल पर छिपकली गिरे तो व्यक्ति की उम्र बढ़ती है।

अगर आपकी गर्दन पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब है कि आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दाहिने कंधे पर छिपकली गिरे तो किसी मामले में विजय मिलती है। यदि बाएं कंधे पर छिपकली गिरे तो यह नये शत्रु के जन्म का संकेत देता है।

यदि छिपकली दाहिने हाथ पर गिरे तो यह धन लाभ का संकेत है, लेकिन यदि बाएं हाथ पर गिरे तो यह संपत्ति छिनने का संकेत है। दाहिने पैर पर छिपकली गिरे तो यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर पर छिपकली गिरे तो घर में कलह होती है।

शकुन शास्त्र के अनुसार अगर आप छिपकली को लड़ते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपका भी अपने परिवार या किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है।

यदि दाहिने कान पर छिपकली गिरे तो कहीं से अप्रत्याशित धन लाभ होता है। बाएं कान पर छिपकली गिरने से आयु बढ़ती है।

FAQs

छिपकली के गिरने के बाद क्या करना चाहिए?
छिपकली के गिरने के बाद तुरंत स्नान कर लेना चाहिए।

छिपकली कौन से भगवान का रूप है?
छिपकली को देवी लक्ष्‍मी का रूप माना जाता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए, छिपकली गिरने के शुभ और अशुभ संकेत के बारे में भी जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए (Chhipkali Girne Ke Baad Kya Karna Chahiye) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment