अगरतला किसकी राजधानी है (अगरतला किस राज्य की राजधानी है) – Agartala Kiski Capital Hai

Agartala Kiski Rajdhani Hai – अगरतला पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है। इस शहर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। अगरतला हाओरा नदी के तट पर बसा एक बेहद खूबसूरत शहर है। यह मुख्य रूप से अपने मंदिरों, महलों और समृद्ध इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यहां आने वाला हर पर्यटक इस राजधानी में स्थित मंदिरों के दर्शन जरूर करता है।

यह शहर समृद्ध संस्कृति के साथ-साथ उत्कृष्ट प्राकृतिक सुंदरता का एक आदर्श उदाहरण है। कहा जाता है कि एक समय इस नगर पर माणिक्य राजाओं का पूर्ण अधिकार था। राजधानी अगरतला ऐतिहासिक, धार्मिक स्मारकों और इमारतों के लिए भी जानी जाती है।

लेकिन क्या आप जानते है आज के इस लेख अगरतला की राजधानी क्या है? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। क्योंकि आज के इस में हम आपको अगरतला की राजधानी के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

अगरतला किस राज्य की राजधानी है (Agartala Kiski Capital Hai Hindi Mein)

अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है। त्रिपुरा भारत का एक राज्य है, और इसकी राजधानी अगरतला है।

अगरतला पश्चिम त्रिपुरा जिले का मुख्यालय भी है। इसकी स्थापना 1850 में महाराज राधा कृष्ण किशोर माणिक्य बहादुर ने की थी। बांग्लादेश से महज दो किमी दूर स्थित यह शहर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। अगरतला त्रिपुरा के पश्चिमी भाग में स्थित है। अगरतला शहर से हाओरा नदी होकर गुजरती है।

अगरतला तब सामने आया जब माणिक्य राजवंश ने इसे अपनी राजधानी बनाया। 19वीं सदी में लगातार कुकी हमलों से परेशान होकर महाराजा कृष्ण माणिक्य ने अपनी राजधानी उत्तरी त्रिपुरा के उदयपुर के रंगामाटी से अगरतला स्थानांतरित कर दी।

राजधानी बदलने का दूसरा कारण यह था कि महाराजा अपने साम्राज्य और पड़ोसी ब्रिटिश बांग्लादेश के साथ संपर्क स्थापित करना चाहते थे। अगरतला जैसा कि आज दिखाई देता है, वास्तव में इसकी कल्पना महाराज वीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर ने 1940 में की थी।

उन्होंने उस समय सड़कों, बाजार भवनों और नगर निगम की योजना बनाई थी। उनके योगदान को देखते हुए अगरतला को ‘बीर बिक्रम सिंह माणिक्य बहादुर का शहर’ भी कहा जाता है। शाही राजधानी और बांग्लादेश से निकटता के कारण, अतीत में कई प्रसिद्ध हस्तियों ने अगरतला का दौरा किया था। रवीन्द्रनाथ टैगोर कई बार अगरतला आये थे। उनके बारे में कहा जाता है कि उनके त्रिपुरा के राजाओं से बहुत गहरे संबंध थे।

यंहा के प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल है – उज्जयंत महल, नीरमहल, जगन्नाथ मंदिर, महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज, लक्ष्मीनारायण मंदिर, रवीन्द्र कानन और वेणुवन विहार आदि।

1) उज्जयंता पैलेस

इस महल का निर्माण महाराजा राधा किशोर माणिक्य ने करवाया था। वर्षों पहले यह एक शाही महल था और बाद में इसे राज्य विधानसभा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाने लगा। आज भी इस महल में दरबार हॉल, लाइब्रेरी, सिंहासन कक्ष जैसी कई जगहें देखी जा सकती हैं।

2) जगन्नाथ मंदिर

जगन्नाथ मंदिर अगरतला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मंदिर उज्जयंत महल के पास है। धार्मिक दृष्टि से यह मंदिर अगरतलावासियों के लिए बहुत खास है। इस मंदिर का निर्माण 19वीं शताब्दी में माणिक्य वंश के राजाओं ने करवाया था, जो आज भी उसी स्थिति में है। यह मंदिर मुख्य रूप से बलभद्र, सुभद्रा और जगन्नाथ को समर्पित है।

3) नीरमहल

इस महल को ‘त्रिपुरा का झील महल’ और ‘जल महल’ के नाम से भी जाना जाता है। शायद इसीलिए इसे तैरता हुआ महल भी कहा जाता है। इस महल का निर्माण राजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर ने करवाया था। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने गर्मियों के दौरान रहने के लिए इस महल का निर्माण कराया था। इस महल में आपको इस्लामिक और हिंदू वास्तुकला का मिश्रित रूप देखने को मिलेगा।

4) सुंदरी मंदिर

अगरतला के इस मंदिर का अपना ही महत्व है। कहा जाता है कि इस पवित्र स्थान पर सती के दाहिने पैर का अंगूठा गिरा था, जिसके बाद से यह स्थान आस्था का केंद्र बन गया। यह स्थान अगरतला से 50 किलोमीटर की दूरी पर उदयपुर में स्थित है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह 500 साल से भी ज्यादा पुराना है। यह भी माना जाता है कि भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से देवी सती को 51 भागों में काट दिया था और उनका अंगूठा इसी स्थान पर गिरा था।

5) लक्ष्मी नारायण मंदिर

अगरतला के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक, लक्ष्मी नारायण मंदिर उज्जयंत महल के मुख्य द्वार पर स्थित है। मंदिर का निर्माण महाराजा बीरेंद्र किशोर माणिक्य के शासनकाल के दौरान किया गया था और त्रिपुरा के राजघराने ने मंदिर के निर्माण में आर्थिक योगदान दिया था। यहां भगवान कृष्ण की मूर्ति लगभग 45 साल पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर के कृष्णानंद सेवायत ने स्थापित की थी।

6) दुर्गाबाड़ी मंदिर

अगरतला में उज्जयंत पैलेस के पास स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर, देवी दुर्गा को समर्पित है। यहां मंदिर में दुर्गा पूजा और काली पूजा बड़े उत्साह से मनाई जाती है। देवी के भक्त यहां दर्शन के लिए जरूर आते हैं।

FAQs

अगरतला किसका राजधानी है?
अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है।

उदयपुर से अगरतला में राजधानी किसने स्थानांतरित की?
उदयपुर से अगरतला में राजधानी महाराजा कृष्ण माणिक्य ने स्थानांतरित की थी।

अगरतला किस राज्य का नाम है?
अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको अगरतला किसकी राजधानी है (Agartala Kiski Rajdhani Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अगरतला किस राज्य की राजधानी है अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment